पुलिस महकमे में 'बड़ा धमाका...16 IPS की कमान, जानें कौन है आपके जिले का नया कप्तान
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया. कई जिलों के ASP को बदला गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी और समतुल्य रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा.
मनोज तिर्की को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोंटा (जिला सुकमा) के पद पर नियुक्त किया गया है. योगेश कुमार साहू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांकेर बनाया गया है. वहीं जितेन्द्र कुमार खुटे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
IPS अधिकारी जिनका तबादला किया गया
IPS रितेश चौधरी का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर से उपसेनानी 14वीं वाहिनी छसबल, धनौरा, बालोद ट्रांसफर किया गया है.
IPS जितेंद्र कुमार खुंटे का ट्रांसफर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला दंतेवाड़ा में किया गया है.
अंजली नाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर में नई जिम्मेदारी दी गई है.

एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
केरल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
मायके की संपत्ति पर पति या ससुराल का कोई हक नहीं: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी