दुर्ग में बिल्डिंग ठेकेदार के घर लाखों की चोरी, 4 से ज्यादा चोरों का शक
दुर्ग : जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चार से ज्यादा चोरों ने एक बिल्डिंग ठेकेदार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीछे के दरवाजे से घर में घुसे चोर
पीड़ित राम स्वरूप साहू, निवासी ग्राम मोतीपुर खम्हरिया रोड, ने थाना अमलेश्वर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोर घर के पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित था, लेकिन कमरों के ताले टूटे हुए मिले।
घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए।
34 सोने और 14 चांदी के जेवर चोरी
पुलिस के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3,18,070 रुपये आंकी गई है।
चोरी में शामिल हैं—
34 सोने के जेवर
14 चांदी के जेवर
इसके अलावा लाखों रुपये नकद भी चोरी होने की जानकारी दी गई है।
पीड़ित ने चोरी गए जेवरात से जुड़े करीब 18 बिल भी पुलिस को सौंपे हैं, जिससे जांच में मदद मिल सके।
सीसीटीवी के आधार पर जांच, आरोपियों की तलाश जारी
अमलेश्वर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई