बवाना कारोबारी हत्याकांड में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने
नई दिल्ली|दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार को हुई कारोबारी वैभव गांधी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से गैंग ने इस हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। गैंग ने स्पष्ट किया है कि यह हत्या किसी लूटपाट के इरादे से नहीं की गई थी, बल्कि रंगदारी मांगने के मामले में कारोबारी के बीच में आने के कारण हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कारोबारी वैभव गांधी ने रंगदारी मांगने के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी। इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया। गैंग ने आगे चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में जो भी इस तरह के मामलों में बीच में आएगा, उसे भी इसी अंजाम का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमें गठित की हैं जो गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।बदमाशों ने कारोबारी पर कई राउंड चलाईं गोलियां बवाना में कारोबारी वैभव गांधी (35) की उनकी फैक्टरी के सामने गोली मार दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर 12:51 बजे पुलिस को पूठ खुर्द में वारदात की सूचना मिली थी। वैभव परिवार के साथ फॅक्टरी नंबर 133, सेक्टर-4, डीएसआईआईडीसी बवाना में रहते थे। परिवार में पिता सुरेंद्र गांधी व अन्य सदस्य हैं। सोमवार को वह फैक्टरी से निकले ही थे कि बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बदमाशों ने उन पर कई राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली सिर व तीन गोली उनके पैर में लगी।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल