श्री पीताम्बरा पीठ में पारद शिवलिंग का होगा महारुद्राभिषेक, 15 फरवरी से होगा महोत्सव का होगा शुभारंभ, चारों प्रहर चलेगा अभिषेक
बिलासपुर। श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर में श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का विशेष महारुद्राभिषेक एवं महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पीताम्बरा पीठाधीश्वर स्वामी दिनेश महाराज ने बताया कि परमहंस 108 स्वामी शारदानन्द सरस्वती जी महाराज की कृपाछाया में विश्व शांति एवं जनकल्याण हेतु विशेष विधि-विधान से अभिषेक संपन्न होगा।15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी से महोत्सव प्रारंभ होगा। प्रात: 6 बजे से महारुद्राभिषेक आरंभ होकर रात्रि के चारों प्रहर तक जारी रहेगा। 16 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क रुद्राक्ष एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
चैत्र नवरात्र में देवी भागवत कथा
मंदिर में 19 से 27 मार्च तक चैत्र वासंत नवरात्र उत्सव एवं वार्षिक महोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन आचार्य मुरारी लाल त्रिपाठी करेंगे तथा अखंड घृत ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच