छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, ‘शतक’ अब करमुक्त
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने पर बनी फिल्म शतक छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हो गई है. इसको लेकर वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी किया है. कल से अगले 6 महीने तक फिल्म में कोई टैक्स नहीं लगेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म देखने के बाद यह घोषणा की।
‘नई पीढ़ी को मिलेगी देश सेवा की प्रेरणा’
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राजधानी रायपुर के जीरो मॉल में फिल्म शतक देखी. फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये केवल फिल्म नहीं बल्कि राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा की भावना का सजीव दस्तावेज है. सीएम ने कहा कि इस फिल्म के जरिए संघ के विचारों और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उद्देश्य है. इस फिल्म से नई पीढ़ी को देश सवा की प्रेरणा मिलेगी।
‘संघ की प्रेरक गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लिया फैसला‘
फिल्म शतक देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरक गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की स्थापना डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के विचारों से हुई थी. बाद में इस संगठन ने माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के नेतृत्व में बड़ा विस्तार किया. सीएम ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म युवाओं समेत सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करेगी. संघ ने हमेशा सेवा और सामाजिक समरसता के जरिए अंतिम पंक्ति पर मौजूद व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की है।

Preity Zinta और Ricky Ponting की बातचीत ने खींचा फैंस का ध्यान
जिनपिंग की चेतावनी पर ताइवान का पलटवार, बोला- चीन ही असुरक्षा की जड़
एके एंटनी की सलाह के बाद बदला राहुल गांधी का रुख, कांग्रेस में नई चर्चा
बुमराह बोले- टीमवर्क और दबाव में शांत रहने से मिली सफलता
सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश रद्द
16 साल पुराने रिश्ते के खत्म होने का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
तमिलनाडु BJP में घमासान, पूर्व प्रवक्ता को भेजा गया 1 करोड़ का मानहानि नोटिस