Ambikapur में कोयला तस्करी का खेल, गायत्री कोल माइंस से रोजाना चोरी का आरोप
सरगुजा। जिले के लखनपुर इलाके में बड़े स्तर पर कोयला की तस्करी एक बार फिर शुरू हो गई है. यहां पर सूरजपुर जिले में स्थित एईसीएल के गायत्री कोल माइंस से कोयला की चोरी कर पोतका गांव में लाकर डंपर किया जा रहा है और इसके बाद ट्रक में लोड कर उसकी तस्करी की जा रही है. पिछले दिनों पुलिस ने डंप कुछ कोयला को जब्त किया लेकिन डंप करने वाले तस्कर तक नहीं पहुंच सकी क्योंकि उसकी पहुंच काफी उच्च स्तर तक है. बताया जाता है कि विकास नामक एक माफिया यहां काम कर है और उसे दूसरे जिले में पोस्टेड सीनियर पुलिस अफसर का संरक्षण है. क्योंकि पुलिस अफसर उसका नजदीकी रिश्तेदार है।
गायत्री कोल माइंस से हर रोज कोयले की चोरी
सरगुजा पुलिस ने पिछले दिनों राहर कोल माइंस से कोयला चोरी करने वाले हैं. बाइकर गेम के खिलाफ कार्रवाई की उसके बाद यहां स्थानीय स्तर पर कोयला चोरी करने वाले लोग डरे हुए हैं लेकिन दूसरी तरफ सूरजपुर जिले में स्थित गायत्री कोल खदान से कोयला चोरी जारी है इस खदान से बाइकर्स जाएंगे के माध्यम से माफिया कोयला की चोरी कर रहे हैं. इसके बाद उसे लखनपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गांव पोतका में डंप कर रहे हैं फिर यहां जेसीबी के माध्यम से ट्रक में अवैध कोयला को लोडकर इसकी तस्करी की जा रही है. हर दिन 2 से 3 ट्रक कोयले की तस्करी विकास नामक किसी व्यक्ति के द्वारा यहां से की जा रही है. इसकी जानकारी स्थानीय स्तर पर पुलिस के लोगों को भी है लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है यही वजह है कि लगातार इस इलाके में नए-नए कोल तस्कर सक्रिय रहते हैं।
बड़े अफसर के संरक्षण में ट्रक से तस्करी
पिछले दिनों इस कोल माफिया के द्वारा पोतकी गांव में डंप कराये गए कोयला को पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त किया गया था. लेकिन चर्चा है कि पुलिस ने पूरा कोयला जप्त नहीं किया और दिखावे के लिए कुछ ट्रैक्टर ट्राली में कोयला खोल लोड कर उसे जप्त किया गया. बाकी वहीं छोड़ दिया गया. इसके बाद अब फिर से वहां माफिया ने काम करना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि दूसरे जिले में पोस्टेड पुलिस अफसर के संरक्षण के कारण यहां पुलिस कार्यवाही करने से बच रही है।

लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने की चर्चा, बंगाल चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान