मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट का किराया पहुंचा 1.21 लाख रुपये तक।
भोपाल। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यूएई में कुछ समय तक फ्लाइट संचालन बंद रहा और अब सीमित संख्या में ही उड़ानें चल रही हैं. इसी वजह से वहां फंसे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और टिकट के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं. वर्तमान में दुबई से मुंबई की फ्लाइट का किराया 60 हजार रुपए से लेकर करीब 1.21 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यही टिकट 15 से 18 हजार रुपए के बीच मिल जाता है. सीमित रूट और कम फ्लाइट्स के कारण यात्रियों को महंगे किराए पर टिकट लेना पड़ रहा है।
इंदौर के 8 लोग दुबई में फंसे
इंदौर के आठ लोगों का एक समूह भी दुबई में फंस गया था. ये लोग 2 मार्च को भारत लौटने वाले थे, लेकिन उनकी फ्लाइट निरस्त हो गई और उन्हें चार दिन तक वहीं रुकना पड़ा. बाद में इस ग्रुप ने दुबई से करीब 160 किलोमीटर दूर फुजैरा से मुंबई के लिए फ्लाइट बुक की, जिसमें प्रति व्यक्ति लगभग 85 हजार रुपए का किराया लगा. ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के मुताबिक फिलहाल सीमित उड़ानों के कारण टिकट के दाम असामान्य रूप से बढ़े हुए हैं और आने वाले दिनों में जब सभी फ्लाइट्स दोबारा शुरू होंगी तो स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
दुबई-मुंबई फ्लाइट का किराया लगातार ऊंचा
दुबई से मुंबई के लिए सीधी उड़ानों के किराए भी अलग-अलग तारीखों पर काफी ज्यादा बने हुए हैं. 6 मार्च के लिए टिकट 78 हजार से लेकर 1.21 लाख रुपए तक मिल रहे हैं. 7 मार्च को यह किराया 61 हजार से 1.18 लाख रुपए तक है, जबकि 8 मार्च के लिए 54 हजार से 1.09 लाख रुपए तक टिकट मिल रहे हैं. 9 मार्च को कुछ टिकट 27 हजार रुपए से शुरू होकर 82 हजार रुपए तक पहुंच रहे हैं और 10 मार्च के लिए किराया 18 हजार से लेकर 1.09 लाख रुपए तक दर्ज किया गया है।
टूर पैकेज की बुकिंग भी हो रही निरस्त
उधर ट्रेवल कंपनियों के मुताबिक इस स्थिति का असर पर्यटन पर भी पड़ रहा है. जिन लोगों ने पहले से दुबई घूमने के लिए बुकिंग कराई थी, वे भी अब यात्रा टाल रहे हैं. एक ट्रेवल कंपनी के संचालक ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में उनकी तीन बुकिंग थीं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए तीनों यात्राएं रद्द कर दी गईं. वहीं जिन लोगों की बुकिंग मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल में है, वे भी अभी असमंजस में हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष