सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, विवाद बना मौत की वजह
बरेली|चलती ट्रेन में पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सहमति संबंध में रह रही 35 वर्षीय महिला रुखसाना को उसके प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। इससे महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। जीआरपी ने महिला के परिवार को सूचना दी है, उनके आने पर तहरीर लेकर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है रुखसाना काफी समय से मैनपुरी के किशनी निवासी एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। बरेली के सुभाषनगर में यह दोनों किराये के मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार के लिए रुखसाना और उसका प्रेमी 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर से बरेली आए थे। यह गाड़ी शाम 5:40 बजे बरेली सिटी पहुंची।जीआरपी को सूचना मिली कि रुखसाना और प्रेमी के बीच पीने के पानी को लेकर झगड़ा हो गया था। रुखसाना ने ट्रेन से कूदने की धमकी दी तो प्रेमी ने उसे धक्का दे दिया। रुखसाना के ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गए। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। रुखसाना के परिवारवालों को सूचना दी गई है। उनके आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष