लखनऊ में हरित परिवहन को बढ़ावा, सीएम योगी का बड़ा कदम
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ वर्षों में लखनऊ शहर के विकास को नई ऊंचाइयां मिली हैं। लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा और शहर को नया विस्तार मिला है। लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है।शहर में मेट्रो का संचालन हुआ है। इसके साथ ही सड़कों के चौड़ीकरण का मामला हो या फिर जलनिकासी का सबमें सुधार हुआ है। हम कह सकते हैं कि लखनऊ में लोगों का जीवनस्तर बढ़ा है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है अब लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाकर यह कार्य तेजी से किया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चार भाई-बहनों पर अत्याचार: पीठ, हाथ और सिर पर मिले गंभीर घाव
दर्दनाक मंजर: एक साथ दिखी मां-बेटी की निःशब्द विदाई
भारत का स्वाद विदेश में: यूरोपीय बाजारों में सीफ़ूड का दबदबा
लव जिहाद विवाद के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष समेत कई पर FIR
NEET Exam New Date: अब 21 जून को होगी परीक्षा, पेपर लीक के बाद लिया गया बड़ा फैसला
यूपी सरकार का बड़ा फैसला: एडेड स्कूलों में 23 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी
Bhojsala Case: हाईकोर्ट के फैसले पर देशभर की नजरें, दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील