अवैध खनिज परिवहन के मामले में 2 हाईवा समेत 6 वाहन जब्त
रायपुर : कोरिया जिले में अवैध खनिज परिवहन के मामाले में बीते दिनों संचालित विशेष अभियान में विभाग की टीम ने दो हाईवा, तीन ट्रैक्टर और एक मिनी ट्रक सहित कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों से अवैध रूप से कोयला, गिट्टी और ईंट का परिवहन किया जा रहा था।
खनिज विभाग के अनुसार कार्रवाई बैकुंठपुर, पटना और शिवपुर-चरचा थाना क्षेत्र में की गई। गश्त के दौरान टीम को कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करते मिले। इसके बाद सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर संबंधित थाना परिसरों में अभिरक्षा में रखा गया।
जिन वाहनों पर कार्रवाई हुई उनमें मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए 2435, ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 16 सीजी 6738, सीजी 15 एसी 3349 और सीजी 16 सीआर 2013 शामिल हैं। वहीं सीजी 10 एएम 7044 और सीजी 10 एएम 5428 क्रमांक के दो हाईवा भी जब्त किए गए हैं। खनिज विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनिज माफियाओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत