ईंधन संरक्षण का असरः साइकिल से कार्यालय पहुंचे अधिकारी,सासंद बस में तो विधायक बाइक पर चले
अलीगढ़। डीएम अविनाश कुमार के निर्देशों के अनुरूप 16 मई को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता साइकिल से कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। दो अन्य साइकिल पर पुलिसकर्मी भी साथ में चलते दिखे। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के ईंधन संरक्षण की अपील का असर जनप्रतिनिधियों, यूनिवर्सिटी वीसी-रजिस्ट्रार के बाद प्रशासनिक अधिकारियों पर भी दिखना शुरू हो गया है। अलीगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट साइकिल से अपने ऑफिस पहुंचे। अलीगढ़ डीएम अविनाश कुमार के निर्देशों के अनुरूप शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता साइकिल से कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। दो अन्य साइकिल पर पुलिसकर्मी भी साथ में चलते दिखे। डीएम की प्रेरणा से अधिकारी न केवल कार पूलिंग व्यवस्था अपना रहे हैं, बल्कि वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों के उपयोग के प्रति भी सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
विधायक बाइक से और चले बस में सांसद
अलीगढ़ में कोल के विधायक अनिल पाराशर अपने आवास से कार्यालय तक अपने गनर को पीछे बैठा कर बाइक से पहुंचे। वहीं हाथरस के सांसद अनूप प्रधान रोडवेज बस से अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे।
वीसी-रजिस्ट्रार पैदल पहुंचे कार्यालय
पीएम मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो एनबी सिंह व रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह अपने आवास से कार्यालय तक पैदल गए।

राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा