राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद वायरल हुआ पुराना बयान, राहुल गांधी पर साधा निशाना
भोपाल: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रहा असंतोष अब खुले विद्रोह में बदल चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद पार्टी के भीतर बड़ा घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए 'दिल्ली दरबार' (पार्टी आलाकमान) को आगाह किया था कि उम्मीदवार के चयन में बड़ी गलती हो रही है, लेकिन उनकी चेतावनी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। अब नटराजन का पर्चा खारिज होने से मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें आसानी से भाजपा की झोली में जाने का रास्ता साफ हो गया है।
राहुल और प्रियंका गांधी को टैग कर दी थी चेतावनी, अब पोस्ट वायरल
नामांकन रद्द होने के बाद नरेश ज्ञानचंदानी का पुराना सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक गलियारों में तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सीधे टैग करते हुए लिखा था:
"आपसे विनम्र आग्रह है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार चुनने में बड़ी चूक हुई है। मैंने आपको कई बार संदेश भेजकर सतर्क किया था कि यहाँ फैसला बहुत सोच-समझकर लें क्योंकि क्रॉस वोटिंग का खतरा बना हुआ है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को दोबारा मौका दिया जाता, तो यह सीट कांग्रेस के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहती।"
चेतावनी अनसुनी करने पर भड़के नेता, कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा जानकारी छिपाने के आरोप में मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन खारिज किए जाने के बाद नरेश ज्ञानचंदानी की बात सच साबित हुई। अपनी सही सलाह को जानबूझकर अनसुना किए जाने से आहत होकर ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
हालांकि, संगठन की ओर से अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। नटराजन का पर्चा खारिज होने और एक सुरक्षित सीट हाथ से निकल जाने के बाद अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर आपसी कलह और गृहयुद्ध जैसी स्थिति बन गई है। अब देखना यह होगा कि पार्टी आलाकमान ज्ञानचंदानी को मनाने की कोशिश करता है या उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेता है।

राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका