यानी किसी भी इलाके में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई का प्रावधान होगा।
नई दिल्ली। दिल्ली को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार पूरी ताकत से जुट गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी की सड़कों पर पानी जमा न हो, इसके लिए नालों की सफाई (डी-सिल्टिंग) का काम बेहद तेजी से चल रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक नालों से 3.4 मिलियन टन से ज्यादा कचरा और गाद निकाली जा चुकी है।
इस बार सरकार ने आम जनता को भी इस मुहिम से जोड़ा है। '311 ऐप' के जरिए लोग सीधे इस सफाई अभियान का हिस्सा बन सकते हैं, ताकि नालों की सफाई न होने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।
311 ऐप पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके आस-पास के किसी नाले की सफाई ठीक से नहीं हुई है या वहां कचरा जमा है, तो वे तुरंत '311 ऐप' पर इसकी शिकायत दर्ज करें। प्रशासन इन शिकायतों पर बिना किसी देरी के तुरंत कार्रवाई करेगा।
इस बार भी नहीं डूबेगा मिंटो ब्रिज
बीते साल की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष नालों की बेहतर और समय पर सफाई होने की वजह से मिंटो ब्रिज पर पानी नहीं भरा था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस साल भी मिंटो ब्रिज समेत दिल्ली के अन्य संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि लोगों को जलभराव से परेशान न होना पड़े।

कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह