कुशीनगर को सीएम योगी ने दी 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा-पहले यह जिला पलायन और बीमारी का केंद्र था
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर के दौरे पर थे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जनपदवासियों को करीब 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के टेकुआटार कस्बे में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुशीनगर में विकास की अपार संभावनाएं पहले से थीं, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान प्रशासनिक इच्छाशक्ति और ईमानदारी की कमी के कारण उनका समुचित लाभ नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने कहा कुशीनगर में संभावनाएं पहले भी थीं, मगर उन संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन की ईमानदारी काफी कमजोर दिखती थी। यह क्षेत्र पलायन और बीमारी का केंद्र बनकर रह गया था। लखनऊ में बैठी सरकारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती थी। यहां के बच्चों के लिए पिछली सरकारों के मन में कोई संवेदना नहीं थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कुशीनगर की तस्वीर बदलने का काम किया है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस मंच से मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाली 400 विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और जनसभा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं