ठंड और कोहरे का प्रकोप, प्रदूषण बना दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती
दिल्ली-NCR में ठंड लगातार बढ़ने लगी है. सुबह और शाम को दिन के बजाय ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है. पहाड़ी राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखं जमने लगे हैं. यहां शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है. वहीं, बिहार में आज विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होगा. 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों के मतदान की गिनती सुबह 8 बजे से 46 केंद्रों पर शुरू होगी. चलिए जानते हैं बिहार, दिल्ली, यूपी सहित सभी राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.
राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में अगले हफ्ते से ही ठंड का विकराल रूप देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर के बीच में ठंड बढ़ती हुई नजर आ रही है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर में हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. जबकि 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर के बीच हवाएं बढ़ सकती हैं. इसके अलावा 14 नवंबर से लेकर 19 नवंबर के बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है. यानी मध्यम कोहरा और ठंडी हवाओं का डबल अटैक दिल्ली एनसीआर के लोगों पर पड़ेगा. मध्यम कोहरा होने की वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी में भी लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में तापमान बड़ी तेजी से गिरता हुआ नजर आ रहा है. 14 नवंबर से लेकर लगभग 19 नवंबर के बीच दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
दिल्ली में प्रदूषण का हाल
वहीं, दिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप भी जारी है, जिससे वायु गुणवत्ता लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है. दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, जहां AQI लगातार 400 के पार बना हुआ है. GRAP-3 नियम लागू होने से निर्माण कार्य, पुराने डीजल वाहनों और सीमेंट जैसे सामानों के ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगा दी गई है.
सरकारी आंकड़ों से इतर आईक्यूएयर जैसे निजी वायु गुणवत्ता ट्रैकर्स के मुताबिक, दिल्ली के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 600 के स्तर को भी पार कर गया है. एरोसिटी में 310, अलकनंदा में 429, अलीपुर में 47, आनंद लोक में 350, आनंद पर्बत में 431, आनंद विहार में 529, अशोक विहार में 573, बवाना में 523, चाणक्यपुरी में 408, सिविल लाइन्स में 467, कनॉट प्लेस में 364, दरिया गंज में 46, डिफेंस कॉलोनी में 334 AQI दर्ज किया गया है.
दिल्ली कैंट में 330, द्वारका में 334, ईस्ट पटेल नगर में 404, गीता कॉलोनी में 451, गाजीपुर में 527, गॉल्फ लिंक में 358, गोविंदपुरी में 402, ग्रेटर कैलाश में 376, ग्रीन पार्क में 356, जीटीबी नगर में 533, हौज खास में 372, हजरत निजामुद्दीन में 372, IP एक्सटेंशन में 645, इंद्रलोक में 418, शाहदरा में 509, जनकपुरी में 368, कालकाजी में 388, करोल बाग में 386, कश्मीरी गेट में 501, लाजपत नगर में 348, मालवीय नगर में 300, मयूर विहार में 471, मयूर विहार फेज-1 में 513, मॉडल टाउन में 511, मुखर्जी नगर में 491, मुंडका में 412, नजफगढ़ में 328, नरेला में 483, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 370, RK पुरम में 340 और साकेत में 330 AQI दर्ज किया गया है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 दिसंबर 2025)
संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव
ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
गौरव पथ शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा