गिफ्ट पसंद नहीं आया तो बिगड़ा मामला, बेटी के बाद मां-बाप पर भी हमले का आरोप
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बच्चों के बीच बर्थडे गिफ्ट के आदान-प्रदान को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। 13 वर्षीय किशोरी द्वारा अपनी सहेली को दिए गए उपहार से नाराज होकर सहेली के परिजनों ने किशोरी के माता-पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल दंपती को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना का पूरा क्रम
विवाद की शुरुआत: 31 जुलाई को जोया के जन्मदिन पर उसकी सहेली ने संदेश लिखकर एक उपहार दिया था। बाद में सहेली के जन्मदिन पर जोया ने भी उसे रिटर्न गिफ्ट दिया।
उपहार पर नाराजगी: सहेली के माता-पिता और दादा-दादी को वह गिफ्ट पसंद नहीं आया। आरोप है कि सहेली की मां और दादा ने रास्ते में जोया के साथ बदसलूकी की।
शिकायत पर बढ़ा विवाद: जोया ने जब यह बात अपनी मां नाजिया को बताई, तो वह विरोध दर्ज कराने सहेली के घर पहुंचीं। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
घर में घुसकर हमला: कुछ ही देर बाद सहेली के परिजनों ने नाजिया के घर पर धावा बोल दिया और धारदार हथियार से वार किए।
दंपती अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
हमले के दौरान सहेली की मां और उसके किन्नर चाचा ने नाजिया (33) पर धारदार हथियार से प्रहार किया, जबकि सहेली के दादा और पिता ने जोया के पिता मोहम्मद नियाज (38) के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल दंपती को तुरंत गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों के बयान के आधार पर विभिन्न आपराधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

राशिफल 14 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हिंसा से सुरक्षा और न्याय तक-महिलाओं का संबल बना सखी वन स्टॉप सेंटर
अमृतधारा: जब कोरापानी के आंगनों में मुसकराया ’जल जीवन’
रिक्त शैक्षणिक पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी करें, पीएम-उषा की राशि का समय-सीमा में करें उपयोग : उच्च शिक्षा मंत्री परमार
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
सारंगढ़ के महाविद्यालय में गुंजा ‘कोई मतदाता छूटे ना’ का संदेश
आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी
विगत दो सप्ताह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई