Delhi में फिर पकड़े गए 17 अवैध बांग्लादेशी
नई दिल्ली। दिल्ली में वसंत कुंज दक्षिण थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की है। सभी को एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 जून को बांग्लादेश के 16 अवैध प्रवासियों का पता चला। पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। वे जंगल के रास्तों का उपयोग करके भारत में दाखिल हुए और लंबे समय से भारत में ही रह रहे थे।
वहीं, निर्वासन की प्रक्रिया के दौरान उनमें से एक महिला को प्रसव पीड़ा के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसने एक लड़के को जन्म दिया। नवजात लड़के सहित सभी 17 बांग्लादेशी प्रवासियों को एफआरआरओ के माध्यम से बांग्लादेश में आगे निर्वासन के लिए पीपी बडोला, पीएस महिंद्रा पार्क, दिल्ली में रखा गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष