वजीरपुर के 350 झुग्गी वालों को मकान मिला या सिर्फ बुलडोजर चला?
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को वजीरपुर का दौरा कर झुग्गीवासियों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने निशाना साधा कि आज फिर भाजपा सरकार की ओर से 350 झुग्गी वासियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया गया. इसी के साथ उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया कि वह बताएं कि इन 350 झुग्गी वासियों को कहां मकान दिया गया?
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है. भाजपा ने जहां झुग्गी, वहां मकान का वादा किया था, लेकिन आज पूरी दिल्ली में झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं. वज़ीरपुर में भी सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने वादा किया था कि उनकी सरकार एक भी झुग्गी टूटने नहीं देगी लेकिन उनके वादे का क्या हुआ?
चुनाव से पहले झुग्गियां किसलिए देखने जाते थे
इस दौरान बुराड़ी से विधायक संजीव झा और मॉडल टाउन से पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी भी मौजूद थे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से लेकर सांसद-विधायक तक दिल्ली चुनाव से पहले झुग्गियों में रात्रि प्रवास के लिए जाते थे. उस वक्त भी आप ने झुग्गीवालों को आगाह किया था कि भाजपा के नेता रात्रि प्रवास करने नहीं आ रहे हैं, बल्कि झुग्गियां देखने आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जहां झुग्गी, वहां मकान के बदले जहां झुग्गी, वहां बुल्डोजर चल रहा है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झुग्गीवासियों की मांग यही है कि उनके लिए मकान बनवा दिए जाएं और फिर झुग्गी तोड़ी जाए. लेकिन बिना एक भी मकान दिए, दिल्ली के कई इलाकों में झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है. वजीरपुर ही नहीं, ओखला, बारापुला के मद्रासी कैंप, एंर्ड्यूजगंज की झुग्गियों पर भी भाजपा सरकार ने कार्रवाई की. बवाना रोहिणी सेक्टर-22 में 300 झुग्गियों को पहले जला दिया गया और फिर झुग्गियों को पूरी तरह साफ कर दिया गया.
झुग्गियों के साथ आजीविका पर भी बुलडोजर
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि झुग्गीवासियों की छोटी-छोटी आजीविका, जैसे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, को भी तोड़ दिया गया. सरकार ने न तो इन लोगों को रोजगार दिया और न ही उनकी आजीविका का कोई वैकल्पिक इंतजाम किया. दिल्ली में गरीबों का रोजगार और सिर से छत दोनों छीने जा रहे हैं. विधायक संजीव झा ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता इन्हीं झुग्गियों में प्रवास किया और बड़े-बड़े वादे करके गए. जिन बच्चों का आशियाना छीन लिया गया, जो स्कूल में पढ़ रहे हैं, वे अब कहां रहेंगे?
आप के पूर्व विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने आ गया है. चुनाव से पहले जब भाजपा के नेता झुग्गीवासियों के साथ रात्रि प्रवास करते थे और उनके साथ खाना खाते थे, तभी अरविंद केजरीवाल ने इनको चेताया था कि भाजपा से सतर्क रहने की जरूरत है. अरविंद केजरीवाल की आशंका सही साबित हुई है.

शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका