राजनांदगांव जिले में 83.250 लीटर विदेशी मदिरा
रायपुर : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में की गई ताजा कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है।
आबकारी विभाग ने 83.250 लीटर मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा (गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की), 26 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। मदिरा के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन (स्कूटी) को भी कब्जे में लिया गया। घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में आबकारी टीम ने दशरथ साहू के कब्जे से 4 लीटर तथा नरेंद्र साहू से 7 लीटर, कुल 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।
इसी तरह एक अन्य प्रकरण में 350 पाव और 27 बोतल विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। यह शराब स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। एक और अन्य मामले में मरकाकसा जंगल क्षेत्र में आबकारी दल ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया।
सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डॉ. भुरे के निर्देश पर होटल, ढाबा और मदिरा दुकानों की भी नियमित जांच की जा रही है। अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए सभी वृत्त प्रभारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज़ करने की तैयारी है।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा