सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
This One Habit Cause Heart Attack: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। आलम तो कुछ ऐसा हो गया है कि अब युवा भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। वैसे तो खराब खानपान, तनाव, नींद की कमी और अनियमित दिनचर्या इसके बड़े कारण बनते जा रहे हैं लेकिन हमें समझने की जरूरत है कि अब हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें भी दिल की सेहत पर गहरा असर डालती हैं, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते।दरअसल, सुबह का समय शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इसी समय की गई एक आम गलती हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी सुबह की आदतों को समझें और सुधारें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी गलती है, जिससे दिल को खतरा हो सकता है और उससे कैसे बचा जा सकता है।
सुबह की ये गलती बढ़ा सकती है हार्ट अटैक का खतरा
ये गलती है सुबह अचानक उठकर अपने कामों में लग जाना। दरअसल, अधिकांश लोग सुबह उठते ही सीधे बिस्तर छोड़कर व्यायाम, दौड़ या भारी काम करना शुरू कर देते हैं। जोकि पूरी तरह से गलत तरीका है। आइए जानते हैं कि ऐसा करने से हार्ट अटैक का कैसे होगा?
क्यों खतरनाक है ये आदत?
1. ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव
नींद से जागने पर शरीर का सर्कुलेटिंग ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे बढ़ता है। अगर आप तुरंत खड़े होकर काम शुरू करते हैं, तो ब्लड प्रेशर अचानक ऊंचा हो जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं और दिल पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
2. हार्ट पर स्ट्रेस
स्ट्रेस हार्ट अटैक का बड़ा कारण है। सुबह अचानक एक्टिव होने से दिल को तेज़ी से खून पंप करना पड़ता है। यह अचानक स्ट्रेस हार्ट मसल्स पर लोड बढ़ा देता है और कमजोर हार्ट वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
3. ब्रेन और हार्ट को कम ऑक्सीजन
नींद से उठते समय शरीर और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अचानक उठने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति धीमी हो जाती है, जिससे चक्कर, कमजोरी और कभी-कभी फॉल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
4. हाई रिस्क लोगों के लिए ज्यादा खतरा
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या पहले से कार्डियक बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके लिए यह आदत और भी गंभीर साबित हो सकती है। उनके हार्ट पर अचानक दबाव बढ़ने से हार्ट अटैक या इमरजेंसी की स्थिति बन सकती है।
क्या है सही तरीका?
- सुबह उठते ही 1–2 मिनट बिस्तर पर बैठें
- धीरे-धीरे शरीर को स्ट्रेच करें
- एकदम से खड़े होने से बचें
- गहरी सांस लें और शरीर को सामान्य होने दें
- फिर धीरे-धीरे अपने दिन की शुरुआत करें
हमेशा ध्यान रखें कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। सुबह उठने का सही तरीका अपनाकर आप हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक