पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सशक्त कदम
ग्रेटर नोएडा|पर्यावरण संरक्षण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए अमर उजाला ग्रीनाथॉन पहल की जा रही है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ग्रीनाथॉन दौड़ नागरिकों को बेहतर जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। इसी रविवार (22 फरवरी) की सुबह 6 बजे इस ग्रीनाथॉन दौड़ का आयोजन केडीएमजी साइट गार्डन साइट-सी रेजिडेंशियल पॉकेट ग्रेटर नोएडा से शुरू होगा। केडीएमजी ग्रुप के सहयोग से इस ग्रीनाथॉन को आयोजित किया जा रहा है।ग्रीनाथॉन के अंतर्गत दो किमी और पांच किमी की दौड़ होगी। इसमें 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। महिलाओं और 18 साल की उम्र के प्रतिभागी दो किमी के ग्रीनाथॉन दौड़ में दमखम दिखाएंगे। वहीं शेष प्रतिभागी पांच किमी की दौड़ में शामिल होंगे। दोनों श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 11,000, 5,100 व 2,100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ मेडल व सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। दौड़ के लिए पंजीकरण कराने वाले पहले 500 प्रतिभागियों को टीशर्ट और मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
9999339338, 8586924261
याद रखें यह समय
दिन : रविवार, 22 फरवरी
समय : सुबह 6 बजे से
स्थान : केडीएमजी साइट गार्डन, साइट-सी, रेजिडेंशियल पॉकेट, ग्रेटर नोएडा
कार्यक्रम के प्रायोजक एवं सहयोगी संस्थान
केडीएमजी ग्रुप, सर्वोदय हेल्थकेयर, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, धनश्री स्वीट्स, कॉस्मोजेनिक्स क्लीनिक, राधा गोविंद ज्वेलर्स, उमा पब्लिक स्कूल, इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन।

MBA छात्रा मर्डर केस: शक, चाहत और नशे ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह