छिंदवाड़ा अस्पताल में हादसा: ICU वार्मर बना आग का कारण, तीन बच्चे घायल
छिंदवाड़ा| छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रखी एक वार्मर मशीन में अचानक स्पार्किंग के साथ आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर वहां भर्ती तीन नवजात शिशु गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजात बच्चों के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने और बेहतर देखभाल के लिए उन्हें वार्मर में रखा जाता है। देर रात वार्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में अचानक शॉट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। इस अग्निकांड में वार्मर में मौजूद तीनों बच्चे बुरी तरह प्रभावित हुए।
तत्काल निकाला बाहर, शुरू हुआ आपातकालीन इलाज
घटना के बाद अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मुस्तैद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बिना देर किए बच्चों को झुलसती मशीन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों मासूमों को त्वरित इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजने का फैसला लिया गया। दो चिकित्सकों की विशेष टीम की निगरानी में बच्चों को जबलपुर भेजा गया है।
विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से जबलपुर किया गया स्थानांतरित
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बच्चों को बेहतर और विशेषज्ञ इलाज देने के लिए ट्रांसफर किया गया है। पीड़ितों में से एक शिशु की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे तत्काल सर्जरी की जरूरत है। छिंदवाड़ा में चाइल्ड सर्जन उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को जबलपुर रेफर करना पड़ा। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तकनीकी खराबी की जांच के आदेश दे दिए हैं।

चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, उज्जैन-ग्वालियर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी