भूपेश बघेल का ‘धुरंधर 2’ पर हमला, सरकार को खुश करने का आरोप
रायपुर|छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने धुरंधर द रिवेंज फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. मोदी सरकार पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘चमचागिरी करने की यह परिकाष्ठा है. लगातार आतंकवाद की घटनाएं हो रही हैं. इतना ही नहीं बीते सालों में आतंकवाद की घटनाएं बढ़ी हैं.’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को खुश करने ऐसी मूवी बन रही है|
कांग्रेस जनभावना की कदर नहीं करती-अरुण साव
इसके उलट इस मामले में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ‘कांग्रेस जनभावना की कदर नहीं करती, केवल अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम करते है. कांग्रेस ने कभी देश के एजेंडे पर काम नहीं किया. देश के एजेंडे पर काम हो रहा है तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है. बिना देखे, समझे विरोध करना उचित नहीं|’
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी दी प्रतिक्रिया
इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी धुंरधर द रिवेंज को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की चीजों को कौन देखेगा और कौन इस पर विश्वास करेगा. उन्होंने कहा नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि देश में पहले से भी ऐसे फैसले हुए है जिनसे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा. नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले ने देश की अर्थ व्यवस्था की कमर तोड़ दी थी. उन्होंने फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसी चीज को दिखाना है तो ऐसे उदाहरण के साथ दिखाना चाहिए जो देश के लिए सकारात्मक रहे हो|
मोदी सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि दिखाना है तो यह दिखाएं कि उन्होंने उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन को को किस तरह जवाब दिया था. इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि वह अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप के सामने हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं|

गांगुली ने धोनी को लेकर सुनाया दिल जीतने वाला किस्सा, बोले- टैलेंट को मौका दो
राजनाथ सिंह ने हो ची मिन्ह को किया नमन, ब्रह्मोस मिसाइल पर हो सकती है बड़ी बात
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- यह भारत की स्मार्ट पावर का दमदार सबूत
चेपॉक में भावुक हुए धोनी, रैना और साक्षी संग लिया लैप ऑफ ऑनर
सलमान खान के इमोशनल पोस्ट ने बढ़ाई फैंस और परिवार की चिंता
नेहरू प्लेस में खुला देश का पहला वर्ल्ड क्लास पोस्ट ऑफिस, कई सुविधाएं अब एक जगह
‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी
बाबा बागेश्वर की बद्रीनाथ साधना चर्चा में, भारतीय जवानों से मुलाकात की तस्वीरें वायरल