CBI की बड़ी कार्रवाई: IRS अफसर के पास से 3.5 किलो सोना, 2 किलो चांदी और 1 करोड़ कैश जब्त
सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार सिंघल और हर्ष कोटक नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दिल्ली, मोहाली, मुंबई और पंजाब के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. इन ठिकानों से करीब 3.5 किलो सोना, 2 किलो चांदी और करीब 1 करोड़ कैश बरामद हुआ है. इसके अलावा 25 अलग-अलग बैंक खातों और एक लॉकर के दस्तावेज, दिल्ली, मुंबई और पंजाब में कई संपत्तियों के कागजात भी हाथ लगे हैं.
गिरफ्तार अफसर अमित कुमार सिंघल 2007 बैच के IRS अधिकारी हैं. वो फिलहाल दिल्ली में ITO के CR बिल्डिंग में डायरेक्टरेट ऑफ टैक्सपेयर सर्विसेज में एडिशनल डायरेक्टर जनरल के पद पर तैनात थे.
क्या है पूरा मामला
सीबीआई ने 31 मई 2025 को केस दर्ज किया था. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अमित कुमार सिंघल ने आयकर विभाग से राहत दिलाने के बदले उससे ₹45 लाख की रिश्वत मांगी थी. आरोप है कि अधिकारी ने धमकी भी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और परेशान किया जाएगा. सीबीआई ने एक ट्रैप रचकर आरोपी के करीबी व्यक्ति को मोहाली में अधिकारी के घर पर रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथों पकड़ लिया. जबकि खुद अधिकारी को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
छापेमारी में क्या-क्या मिला?
दोनों आरोपियों को 1 जून 2025 को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीबीआई की छापेमारी में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं.
- करीब 3.5 किलो सोना और 2 किलो चांदी, जिसकी कीमत करीब ₹3.5 करोड़ आंकी गई है.
- ₹1 करोड़ कैश
- 25 बैंक खातों और एक लॉकर के दस्तावेज
- दिल्ली, मुंबई और पंजाब में अचल संपत्तियों के दस्तावेज
फिलहाल, इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है. सीबीआई ने बताया है कि जांच अभी जारी है. आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं. यह मामला एक बार फिर से सरकारी अफसरों में फैले भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा करता है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव