नाले में गिरी कार, समय रहते चालक को बचाया गया
ग्रेटर नोएडा|गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर आने वाली सड़क पर रविवार देर रात करीब नौ बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से सटे खुले नाले में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से कार चालक को आधे घंटे में बाहर निकाल लिया। वहीं कार को भी क्रेन की मदद से निकाला गया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर तुरंत पुलिस फोर्स और फायर सर्विस की टीम पहुंचने से जनहानि टली है।जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक सुशील त्यागी रविवार देर रात अपने कार से गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। सर्वोत्तम स्कूल के पास पहुंचते ही चालक गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित नहीं कर सके। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने नाले में जा घुसी।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही फायर सर्विस की टीम को भी बुलाया गया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस का आरोप है कि कार चालक नशे में था। वह पहले टर्न लेने के बजाए सीधे रस्ते पर चला गया। जहां सड़क नाले के पास खत्म हो रही थी। इसी कारण वह कार सहित सहित खुले नाले में गिर गया। यहां नाले के पहले बैरिकेड भी नहीं था। हालांकि चालक गूगल मैप लगाकर जा रहा था या रास्ता भटक गया था। इसकी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। वहीं निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन चालक रास्ता भटक जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसलिए लोगों ने सड़क किनारे सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते फायर सर्विस की मदद से वाहन को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई।

गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
55 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक सिस्टम, छह फेज में होगा निर्माण