छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता मामला
गरियाबंद| में स्वास्थ्य व्यवस्था के बदहाली की तस्वीर सामने आई है. जहां पहाड़ों से पीड़ित मरीज को 17 किमी दूरी तय कर खाट में लादकर लाया गया, एम्बुलेंस तो पंचायत मुख्यालय तक भी नहीं पहुंचा. इसके बाद निजी वाहन से मैनपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार जारी है. 15 घंटे बाद भी मामले से बीएमओ बेखबर है|
पहाड़ों से मरीज को खाट में लादकर पहुंचाया अस्पताल
गरियाबंद के मैनपुर में एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की लचर व्यवस्था की पोल खोल दिया है. यहां रहने वाले कमार जनजाति के मरीज को एक बार फिर इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित होना पड़ा. अब पीड़ित को खाट में लाद कर नीचे लाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है|
एंबुलेंस भी नहीं मिली, निजी वाहन से ले गए अस्पताल
मिली जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय मनू राम कमार सुबह बेसुध होकर गिर पड़ा, जिसे 10 बजे खाट में लादकर इलाज के लिए परिजन पहाड़ों से नीचे उतारना शुरू किया. डेढ़ घंटे बाद कुल्हाडीघाट मुख्यालय पहुंचे यहां से एंबुलेंस सेवा की मांग की पर वो भी नहीं मिला. फिर निजी वाहन से मैनपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे गरियाबंद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. मामले को लेकर मैनपुर बीएमओ गजेन्द्र ध्रुव से जानकारी चाही गई. पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मैं कल नहीं था, मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है|
वहीं जिला अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक हरीश चौहान ने बताया कि पीड़ित को बुधवार को लगभग डेढ़ बजे दोपहर भर्ती किया गया. स्ट्रोक आया हुआ है. दाहिना साइड लकवा मार गया है, उचित उपचार किया जा रहा है|

कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक