बस्तर की बदलती तस्वीर का उत्सव, 22 मार्च को ‘बस्तर मैराथन’
जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग का जश्न मनाने के लिए आगामी 22 मार्च 2026 को ‘बस्तर मैराथन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह मैराथन जिला मुख्यालय जगदलपुर से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध जलप्रपात चित्रकोट तक आयोजित की जाएगी।
शांति और विकास का संदेश
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य दुनिया को बस्तर की सकारात्मक और बदली हुई तस्वीर से रूबरू कराना है. बस्तर आईजी पी. सुन्दराज ने कहा कि बस्तर अब पूरी तरह सुरक्षित है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक विरासत पर्यटकों और एथलीट के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
अबूझमाड़ पीस मैराथन की तर्ज पर तैयारी
इससे पहले आयोजित ‘अबूझमाड़ पीस मैराथन’ की अभूतपूर्व सफलता और उसमें देश-विदेश के धावकों के भारी उत्साह को देखते हुए इस बार बस्तर मैराथन को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. प्रशासन और आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट इस दौड़ का हिस्सा बनेंगे।
पर्यटन और संस्कृति का संगम
मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों को बस्तर की वादियों और यहां की समृद्ध परंपराओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा. यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि बस्तर के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक