दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण की दोहरी मार 400 के पार पहुंचा एक्यूआई
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में अब मौसम पहले से ज्यादा सर्द होने लगा है। दिन के समय में धूप तो निकल रही है लेकिन स्मॉग की वजह से उसका ख़ास असर नहीं है। रात में अब ठीकठाक सर्दी पड़ रही है। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिल्ली में आज भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत आसपास के तमाम इलाकों में रातें अब और ठंडी होने लगी हैं और लोग सुबह के समय गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। रविवार सुबह भी कई इलाकों में धुंध और छिछला कोहरा देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ती जा रही हैं। लोगों को अब साँस लेना मुश्किल हो गया हैं। आनंद विहार की हालत सबसे ज्यादा खराब है रविवार सुबह यहां हवा में प्रदूषण का स्तर 400 के पार चला गया जो बेहद गंभीर स्थिति की श्रेणी में आता है। यहां पर स्थिति तो दम घुटने जैसी हो गई है। दिन में आज अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान हैं। सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा हैं जिसकी वजह से सोमवार 27 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश हो सकती हैं, जो 28 अक्टूबर को भी जारी रहेगी। ऐसे में छठ के त्योहार पर लोगों को परेशानी हो सकती हैं। राजधानी के लोग अब सर्दी और प्रदूषण की दोहरी मार से जूझ रहे हैं। हवा में प्रदूषण के ज़हर ने अब पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर स्थिति में पहुंचा गया। प्रदूषण बढ़ने की वजह से लोगों को आंखों में जलन और साँस लेने में दिक्कतें होने लगी हैं। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रेप-2 लागू कर दिया है। रविवार सुबह आठ बजे आनंद विहार में हवा में प्रदूषण का स्तर 430, वजीरपुर 403, विवेक विहार 371, जहांगीरपुरी 370, चांदनी चौक 376, रोहिणी 362, बुराड़ी 344, नरेला 338, सोनिया विहार 330, ओखला 324, आरके पुरम, 324, लोदी रोड 290 रिकॉर्ड किया गया।

CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
एमपी को आज मिलेगा नया मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल लेंगे पदभार
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज
सरकारी इंजीनियर निकला अरबों की संपत्ति का मालिक, ACB ने दबोचा