दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कांवड़ यात्रा के लिए बंद, 19 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन
नई दिल्ली/गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में कावड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. भारी संख्या में शिव भक्त कावड़िए गाजियाबाद से होकर गुजर रहे हैं. माना जा रहा है कि शनिवार रात्रि से डाक कावड़ के आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा. गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई रूटों को डायवर्ट किया गया है तो कई मार्गों को एकतरफा यानी वन वे किया गया है. ऐसे में सबसे बड़ा बदलाव दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को लेकर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई 2025 की रात 10 बजे से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को वन वे कर दिया जाएगा. एक ही तरफ दिल्ली की तरफ आने और जाने वाले वाहनों का संचालन होगा. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर सामान्य वाहनों का आवागमन जारी रहेगा. जबकि मेरठ से दिल्ली की ओर आने वाली लेन पूरी तरह से कावड़ यात्रियों के लिए आरक्षित की गई है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसी को लेकर विभिन्न पॉइंट्स पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना