उप मुख्यमंत्री ने ओरछा में भगवान रामराजा सरकार के किए दर्शन
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निवाड़ी जिले के अल्पप्रवास के दौरान ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी ओरछा में भगवान रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना की।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भगवान रामराजा सरकार आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनका आशीर्वाद हमें सेवा, समर्पण और सुशासन के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। ओरछा की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पूरे देश में अद्वितीय है। विधायक निवाड़ी अनिल जैन, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, उपस्थित रहे।

हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय