बुजुर्ग महिला का पैर चार जगह से टूटा, दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप
दिल्ली| ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी में बिजली जाने से लिफ्ट 13वीं से आठवीं मंजिल पर जाकर गिर गई। लिफ्ट में सवार 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला अपने नाती और नातिन के साथ थीं। लिफ्ट गिरने से बुजुर्ग महिला के पैर में चार फ्रैक्चर हुए हैं। आरोप है कि बुजुर्ग को मौके पर व्हीलचेयर तक नहीं मिलीं। वह किसी तरह अपने घर तक पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। परिवार के लोग उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले गए। जहां एक्सरे कराने पर चार फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। निवासियों ने बताया कि रीना प्रसाद (65) एफ 7 टावर में अपने परिवार के साथ रहतीं हैं। बुजुर्ग महिला रीना के पति उमेश्वर प्रसाद ने बताया उनके 11 और सात वर्षीय नातिन और नाती जी 5 टावर में ट्यूशन जाते हैं। सोमवार को शाम करीब पांच बजे रानी प्रसाद नाती नातिन को लेने गईं थी। लिफ्ट से वह दोनों को लेकर लौट रहीं थीं। 13 वीं मंजिल पर जैसे ही लिफ्ट पहुंची इसी दौरान बिजली चली गई। बिजली जाने के बाद लिफ्ट गिरकर सीधे आठवीं मंजिल पर पहुंची। बच्चे और रानी तीनों लिफ्ट के फ्लोर पर गिर गए। किसी तरह तीनों संभले। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची तो रानी उससे बाहर नहीं निकल पा रहीं थीं। दोनों बच्चे बुरी तरह घबराए हुए थे। गार्ड से व्हीलचेयर मांगी तो वो भी टावर में नहीं थी। अस्पताल पहुंचने पर हुए एक्सरे में चार जगह पैर में फ्रैक्चर निकला। पैर पर प्लास्टर कराकर वह अपने घर लौटीं। उमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। लिफ्ट एक्ट लागू होने के बाद भी ईकोविलेज 1 सोसायटी में लिफ्ट को लेकर समस्याएं लगातार बनी हुईं हैं। लोगों की ओर से कई बार थाने में शिकायत दी गईं। एक्ट के मुताबिक लिफ्ट और एस्केलेटर का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। लिफ्ट में था यूपीएस, तकनीकी खामी से गिरी इकोविलेज एक सोसायटी के 52 टॉवर में करीब 97 लिफ्ट हैं। सभी में यूपीएस लगे हैं। बिजली जाने के बाद लिफ्ट गिरने की घटना तकनीकी खराबी से हुई। बिजली जाने पर यूपीएस की मदद से लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर जाकर रुकती है और वहां पर खुल जाती है।

गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
55 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक सिस्टम, छह फेज में होगा निर्माण