छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके में मुठभेड़, नक्सलियों का बड़ा नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे 'ऑपरेशन मानसून' में नारायणपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्चिंग के दौरान अबूझमाड़ के कसोद की पहाड़ियों में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई है। मौके से माओवादी संगठन के हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद हुए हैं।
मौके से माओवादियों द्वारा बनाए गए एडवांस हथियार, मोटर स्टैंड, लाइट मशीन गन, AK-47, टिर्ची असॉल्ट राइफल, भारी मात्रा में भरमार बंदूकें, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस और अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर बरामद किए गए। यह ऑपरेशन भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच पांच दिनों तक चला, जिसमें जवानों ने कठिन परिस्थितियों में साहस और समन्वय का परिचय दिया।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। नक्सलियों के इस हथियार डंप की बरामदगी से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। कार्रवाई को ‘मारह बचाओ अभियान’ और ऑपरेशन मानसून का हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार