ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें
ग्वालियर|ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम जब हर्षी रोड स्थित आदमपुर गुरुद्वारा के पास पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एसडीओपी जितेंद्र नगाइच और थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा बाल-बाल बचे।इस घटना से एक बार फिर पता चलता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद चार में से एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जबकि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न अपराधों में प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से उन्हें जानकारी मिली थी कि तीन-चार बदमाश हथियारों से लैस एक आई 20 कार में किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं और उनके पास भी हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी जितेंद्र नगाइच, थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा अपने दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही बदमाशों को पुलिस की गाड़ी दिखी, उन्होंने अपनी कार तेज स्पीड में भगाने की कोशिश की।
इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपियों की कार को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी आगे लगा दी और चारों तरफ से घेराबंदी कर ली। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया और एसडीओपी व थाना प्रभारी पर फायरिंग की। हालांकि, इस बीच पुलिस टीम ने उनपर काबू पा लिया। पुलिस की तत्परता से तीन बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी मौका देखकर भाग निकला। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डबरा निवाली इकरार खान, डबरा के विनिप कुशवाह और करैया निवासी भूपेंद्र रावत के रूप में हुई है। फरार आरोपी रामलखन रावत की तलाश जारी है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक 12 बोर का कट्टा, एक 12 बोर की दोनाली बंदूक और चार जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विपक्षी एकजुटता की कमी ने बिगाड़ा ममता का खेल, सियासी समीकरण बदले
अंबिकापुर निगम की सफाई व्यवस्था ठप, भुगतान विवाद में घिरी स्वच्छता प्रभारी की पत्नी
NEET स्कैम: शिवराज मोटेगांवकर को ED/पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब घोटाला मामले में Anil Tuteja को SC से बेल, मिली अहम राहत
इंडिगो फ्लाइट में अचानक ब्लैकआउट, 25 मिनट तक बिना AC और लाइट के फंसे यात्री
स्वीडन दौरे के बाद नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
दिल्ली से हार के बाद भड़की राजस्थान रॉयल्स, कप्तान और कोच ने मैदान पर जताया गुस्सा
RCB ने प्लेऑफ में बनाई जगह, अब बाकी 3 सीटों के लिए 5 टीमों के बीच मुकाबला तेज