Vedanta Q4: 154% की छलांग के साथ कंपनी का मुनाफा ₹3,299 करोड़ पहुंचा
अनिल अग्रवाल के मालिकाना हक वाली वेदांत लिमिटेड ने बुधवार (30 अप्रैल) को अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 154% उछलकर 3,483 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,369 करोड़ रुपये था।
वेदांत ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी की बढ़कर 40,455 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 35,509 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 3.4 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर तिमाही में यह 39,115 करोड़ रुपये था।
वेदांत के शेयर चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद करीब एक प्रतिशत उछल गए। बीएसई पर स्टॉक दोपहर 3 बजे 4 रुपये या 0.96% की बढ़त लेकर 420.35 रुपये प्रति शेयर पर था।
इसके अलावा कंपनी का कंसोलिडेट एबिटा बीती तिमाही में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत उछलकर 11,618 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार इसमें 3 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके अलावा एबिटा मार्जिन 35 फीसदी पर स्थिर रहा। यह पिछली 12 तिमाही में रिकॉर्ड हाई लेवल पर है।

सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार