हरियाणा का मोस्टवांटेड गैंगस्टर सोमबीर मोटा गिरफ्तार
गुरुग्राम|हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले गैंगस्टर सोमबीर मोटा को हरियाणा एसटीएफ द्वारा अमेरिका से डिपोर्ट करवाकर वापस भारत लाया गया है। सोमबीर पर रोहतक, दिल्ली समेत हरियाणा में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हरियाणा एसटीएफ की पुलिस पिछले काफी समय से सोमबीर की तलाश में जुटी हुई थी।जांच के दौरान इसके फर्जी पासपोर्ट की जानकारी मिलने पर सोमबीर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। एजेंसियों के माध्यम से इसे बीते दिनों अमेरिका में पकड़ लिया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे मंगलवार को भारत मे डिपोर्ट करवाया गया और मंगलवार की रात को एसटीएफ टीम में दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। सोमबीर मोटा रोहतक के कुख्यात गैंगस्टर अनिल छिपी का भाई है और वह वर्ष 2009 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसने हत्या, फिरौती रंगदारी, समेत अन्य वारदातों को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। बताया जाता है कि दोनों भाई लॉरेंस गिरोह से जुड़े हुए हैं और साथ में कई साल तक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया।

गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
55 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बदलेगा दिल्ली का ट्रैफिक सिस्टम, छह फेज में होगा निर्माण