Korba में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग पर हमला
कोरबा| जिले के चैतमा चौकी अंतर्गत ग्राम बर्रा में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग पर इस कदर हमला किया कि उनकी एक आंख ही निकाल ले गए। इस हिंसक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।ग्रामीणों के बीच ‘बच्चा चोर गिरोह’ के सक्रिय होने की चर्चाओं ने डर का माहौल बना दिया है। गांव में घुस आए कुछ अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। हमले में बुजुर्ग की आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में यह बात तेजी से फैल रही है कि हमलावर बच्चा चोर गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। आसपास के ग्रामों में इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीण रात में पहरा देने को मजबूर हैं।
घायल 80 वर्षीय हीरा सिंह सरुता ग्राम बर्रा के निवासी हैं। मंगलवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने कमरे में सो रहे थे। इस दौरान अचानक से हमलावर आए और उन पर हमला करना शुरू कर दिया। चीख पुकार मचाने पर हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। रात में ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।
चैतमा चौकी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल बुजुर्ग को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरबा में युवक की दबंगई! तलवार लहराकर मोहल्ले में फैलाई दहशत, पुलिस से भी भिड़ा
नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक