IPL 2026: बुमराह क्यों हैं बेअसर? इरफान पठान ने खोला राज
आईपीएल 2026 किसी खिलाड़ी के लिए अब तक सबसे बुरा साबित हुआ है तो वो मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह हैं। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह न ही रन रोक पाने में सफल हो रहे हैं और न ही उन्हें विकेट मिल रहे हैं। मौजूदा सीजन में मुंबई की असफलता का एक बड़ा कारण बुमराह का फॉर्म में नहीं होना भी माना जा रहा है।
बुमराह के फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी का सबसे मजबूत और प्रमुख हथियार हैं। शुरुआती ओवर हों या डेथ ओवर, बुमराह के खिलाफ रन बनाना हमेशा मुश्किल होता है। बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं लेते और अपनी विकेट बचाने की कोशिश करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनके साथ ऐसा ही होता है, लेकिन आईपीएल 2026 बुमराह के लिए बिल्कुल अलग, असाधारण और निराशाजनक साबित हुआ है। यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर बुमराह की गेंदों पर आराम से रन बन रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगा दिया था। सीजन के पांच मैचों में 19 ओवर फेंक कर 164 रन लुटाने वाले बुमराह को एक भी विकेट हासिल नहीं हो सका है। यह परेशान करने वाला है और मुंबई की लगातार हार का एक कारण भी है।
इरफान ने किया बुमराह की गेंदबाजी का विश्लेषण
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर बुमराह की गेंदबाजी का विश्लेषण करते हुए कहा, बुमराह को विकेट मिलना बहुत जरूरी है। उनके फॉर्म में दिक्कत नहीं है। इस सीजन में उनकी औसत गति लगभग 130 किमी/घंटा रही है। वह लगभग 44 प्रतिशत धीमी गेंद का इस्तेमाल कर रहे हैं, लगभग हर दूसरी गेंद धीमी होती है। मुझे लगता है कि अगर वह धीमी गेंदों की तुलना में तेज गेंद ज्यादा करेंगे तो उन्हें परिणाम मिलेंगे। यह आसान हल हो सकता है परेशानी का, बाकी बुमराह को कोचिंग की जरूरत नहीं है।आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मैं इसमें बुमराह की कोई गलती नहीं मानता। अभी भी बुमराह बहुत रन नहीं दे रहे हैं। उनकी इकॉनोमी अभी भी 10 से नीचे है। परेशानी बुमराह से पहले और बाद में गेंदबाजी करने वालों में है। वे इतने रन लुटा रहे हैं कि कोई भी बुमराह पर जोखिम नहीं लेना चाहता है। इसी वजह से उन्हें विकेट नहीं मिल रहा। टी20 क्रिकेट में अच्छी गेंद पर विकेट मिल जाए ऐसा मुश्किल होता है। बल्लेबाज जब शॉट के लिए जाएंगे, तभी विकेट मिलेगा।

क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
बीजेपी की सख्त गाइडलाइन जारी, महीनेभर का बैठक और कार्ययोजना शेड्यूल फिक्स
परिसीमन पर सियासी संग्राम तेज, संसद से सड़क तक प्रदर्शन—स्टालिन का विरोध उग्र
T20 वर्ल्ड कप में हड़कंप, कनाडा टीम की गतिविधियों पर ICC की नजर
‘अनुभव और सहज कार्यशैली का सम्मान…’ हरिवंश नारायण के तीसरी बार उपसभापति बनने पर पीएम मोदी का बयान
‘हॉर्न दिया था, फिर भी नहीं सुना’—थार से टक्कर के बाद विधायक के बेटे के तेवर पर बवाल
IPL 2026: बुमराह क्यों हैं बेअसर? इरफान पठान ने खोला राज