जापान का मून मिशन दूसरी बार हुआ फेल
टोक्यो । जापान का मून मिशन फिर फेल हो गया है। जापान की निजी अंतरिक्ष फर्म आईस्पेस ने इसकी पुष्टि की है कि उसका मानवरहित लैंडर चांद की सतह पर उतरते समय क्रैश हो गया। यह दो सालों में जापान का चांद पर उतरने का दूसरा प्रयास था। इसके पहले 2023 में भी जापान का मून लैंडर लैंडिंग से ठीक पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
रेजीलिएंस नाम के लैंडर से संपर्क खोने के कुछ घंटों बाद कंपनी आईस्पेस ने बताया कि उनका मिशन फेल हुआ है। कंपनी ने बताया, “6 जून 2025 को सुबह 8 बजे के बाद से लैंडर के साथ संचार स्थापित होने की कोई संभावना नहीं है और इसलिए मिशन को पूरा नहीं किया जा सकेगा। आईस्पेस के संस्थापक और सीईओ ताकेशी हाकामाडा ने कहा, “यह देखकर कि वर्तमान में सफल मून लैंडिंग की कोई संभावना नहीं है, हमारी प्राथमिकता अब तक प्राप्त टेलीमेट्री डेटा का विश्लेषण करना और लैंडिंग फेल होने के कारण का पता लगाना है।”
बता दें कि जापान ने रेजिलिएंस लैंडर को जनवरी 2025 में स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में भेजा था। इसने चंद्रमा की कक्षा में करीब पांच महीने बिताए। अंतरिक्ष यान मई में चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया जिसके बाद इसे चंद्रमा के उत्तरी भाग में एक स्थित मारे फ्रिगोरिस नाम की एक जगह पर लैंड करना था। लैंडिंग की योजना 12:47 बजे IST के लिए बनाई गई थी, जिसका प्रसारण दुनिया के हजारों दर्शक लाइव देख रहे थे। हालांकि जैसे ही रेजिलिएंस 100 किलोमीटर की कक्षा से उतरने लगा मिशन नियंत्रकों ने लैंडर के साथ सभी संपर्क खो दिए।

राशिफल 19 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करें बेहतर : मंत्री पटेल
घाटी में नशे का जाल: जम्मू-कश्मीर की 13% आबादी ड्रग्स की गिरफ्त में
बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई