सीएम साय का संवेदनशील निर्णय: शहीद परिजनों को मिलेगा इच्छानुसार विभाग, डिप्टी CM शर्मा ने सराहा
राज्य सरकार ने नक्सल हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिए बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में मंत्रिपरिषद ने अनुकंपा नियुक्ति निर्देश 2013 के कंडिका 13 (3) में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन अब सिर्फ पुलिस विभाग में नहीं, बल्कि राज्य के किसी भी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति ले सकेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस पर खुशी जताई।
उन्होंने कहा, शहीद हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने देश-प्रदेश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी। उनके परिजनों को सिर्फ पुलिस विभाग में नौकरी का विकल्प देना सही नहीं था। हमने सरकार से यह मांग गंभीरता से रखी।
सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने इसे पारित किया है। नए संशोधन के तहत अब शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन शासन के किसी भी विभाग, किसी भी जिले या संभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल उसी विभाग तक सीमित थी, जिसमें दिवंगत पुलिसकर्मी काम करते थे। शर्मा ने बताया कि लंबे समय से शहीदों के परिजनों और संगठनों की मांग थी कि उन्हें अन्य विभागों में भी नियुक्ति का विकल्प मिले। इस मुद्दे को उन्होंने मंत्रिपरिषद के सामने रखा। सभी ने इसे सर्वसम्मति से मंजूर किया।

बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा