पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है पुदीना
नई दिल्ली । औषधीय गुणों से भरपूर पौधा पुदीना प्राचीन समय से ही आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों में उपयोग किया जाता रहा है। इसकी ठंडी तासीर इसे गर्मियों में और भी उपयोगी बना देती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, पुदीना पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इसमें मौजूद मेंथॉल गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है। पुदीने की चटनी, पुदीना पानी या पुदीना चाय का सेवन पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसके अलावा, इसकी ठंडी तासीर तनाव और सिरदर्द को भी कम करने में सहायक होती है। माइग्रेन से राहत पाने के लिए पुदीने के तेल की मालिश फायदेमंद मानी जाती है। पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है। त्वचा के लिए भी यह किसी वरदान से कम नहीं है।
इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने और त्वचा को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद करते हैं। पुदीने का रस चेहरे पर लगाने से ताजगी बनी रहती है और त्वचा निखरती है। वजन घटाने में भी पुदीना बेहद उपयोगी माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा, पुदीना एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर के रूप में भी काम करता है। इसकी ताजगी भरी खुशबू मुंह की बदबू को दूर करने के साथ ही सांसों को तरोताजा बनाए रखती है।
पुदीने का नियमित सेवन न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी बेहतरीन बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप इसके अनगिनत फायदों का लाभ उठा सकते हैं। गर्मियों का मौसम आते ही पुदीने की ताज़गी भरी महक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने लगती है। इसकी सुगंध न सिर्फ मन को सुकून देती है, बल्कि इसका सेवन शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है।

CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित