मोहन सरकार के मंत्री पर ग्वालियर में हमला, बाल-बाल बचे नारायण सिंह कुशवाह
ग्वालियर: मोहन सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा की सुरक्षा में ग्वालियर में बड़ी चूक देखने को मिली. मंत्री कुशवाहा के वाहन पर एक नशेड़ी ने पथराव कर दिया, घटना में मंत्री तो बच गए, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने खुद पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
एसआईआर के कार्यक्रम से लौट रहे थे मंत्री
असल में मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच उनके वाहन पर पथराव हो गया. इस दौरान उनके साथ चल रहा पुलिस का फॉलो वाहन भी आगे निकल चुका था, ये आरोप खुद मंत्री कुशवाहा ने लगाया है.
पुलिस पर लगाया सुरक्षा में चूक का आरोप
इस मामले की जानकारी देते हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने बताया कि "यह सुरक्षा में चूक है, यह घटना ग्वालियर के वार्ड नंबर 52 के सावरकर कॉलोनी की है. मंत्री ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में घटना हुई है, ये पुलिस विभाग का ढीलापन है. घटना के वक्त पुलिस का पायलट वाहन घटना को देखते हुए आगे बढ़ गया. बाद में बुलाने पर आए तो पुलिस के साथ भी की आरोपी नशेड़ी ने झूमा झटकी कर दी.
आरोपी को साथ ले गई पुलिस
इस घटना में मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा बाल बाल बचे, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था. उन्होंने बताया की, आरोपी स्मैक के नशे में धुत था. मंत्री ने घटना के बाद एसएसपी को जानकारी दी, साथ ही मौके पर जानकारी मिलते ही कंपू थाना प्रभाती भी पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है. मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का कहना था की, घटना पुलिस के सामने की थी अब जो भी कार्रवाई है, पुलिस करे.

नशीले इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गैंग पर बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
अंबिकापुर छात्रा सुसाइड केस में बड़ा मोड़, परिजनों के आरोप पर NSUI नेता पर FIR
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट