मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पत्नी ने देवर के साथ मिलकर किया पति का कत्ल, WhatsApp चैट से खुली पोल
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक पति को उसी की पत्नी ने चचेरे देवर संग मिलकर मार डाला. मामला अवैध संबंधों का था. चचेरे देवर संग महिला का अफेयर चल रहा था. दोनों की करतूत का जब पति को पता लगा तो उन्होंने मिलकर उसका ही काम तमाम कर दिया. फिर हत्या को करंट लगने का हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. महिला के सगे देवर ने जब उस पर शक जताया तो असलियत सामने आ गई.
पुलिस ने बताया कि मृतक करण देव परिवार समेत उत्तम नगर के ओम विहार इलाके में रहता था. 13 जुलाई को परिजनों ने उसे माता रूपरानी मग्गो अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल प्रबंधन ने करंट से मौत की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद उत्तम नगर थाना पुलिस, एसएचओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में जांच में जुट गई. मृतक के भाई कुणाल ने महिला और चचेरे भाई पर संदेह जताया, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. जब महिला के फोन को खंगाला गया तो उसमें एक WhatsApp चैट मिली, जिससे सारा भेद खुल गया.
शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. माना जा रहा है कि अवैध संबंधों के चक्कर में करण देव को मारा गया है. मगर पुलिस हत्या के सटीक कारणों और साजिश की पूरी जानकारी जुटाने में अभी जुटी हुई है.
पोस्टमॉर्टम कराने के लिए मना करने पर बढ़ा शक
मृतक करण की पत्नी ने परिजनों को विश्वास में लेकर पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कही, जिस पर परिजन भी अड़ गए. लेकिन उत्तम नगर थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया. प्राथमिक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत पर संदेह जताया और बताया कि करण को नींद की दवाएं दी जाती थीं. उसके खून में दवाओं की अत्यधिक मात्रा पाई गई, जिससे मौत का कारण संदिग्ध लगने लगा. रिपोर्ट के बाद पुलिस का शक गहरा गया और मामले की जांच को नया मोड़ मिला. WhatsApp चैट के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके चचेरे देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
लंबे समय से चचेरे देवर संग था भाभी का अफेयर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक करण के भाई ने चचेरे भाई के फोन में वॉट्सऐप चैट पढ़ी, जो करण की पत्नी और चचेरे भाई के बीच हुई थी. चैट में दोनों ने करण की हत्या की साजिश रची थी। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. पुलिस ने भी महिला का फोन खंगाला तो ये चैट मिली. चैट के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूछताछ के जरिए साजिश की गहराई जानने में जुटी है.

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?