राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप: दसवां दिन महिला खिलाड़ियों के नाम
मोदीनगर। काजमपुर मार्ग स्थित यादव फार्म हाउस में चल रही राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप का दसवां दिन महिला खिलाड़ियों के नाम रहा। शुक्रवार को 77 किग्रा यूथ, 86 किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर तथा 86 प्लस किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपनी दमदार तकनीक, आत्मविश्वास और मेहनत से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया, जिससे दर्शक पूरे उत्साह के साथ उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।भारोत्तोलन के राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य अवॉर्डी विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 885 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कोच विजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 77 किग्रा यूथ, 86 किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर तथा 86 प्लस किग्रा महिला जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें मणिपुर की मैबम मरतिना देवी ने 86 प्लस किग्रा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में 109 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 140 किग्रा तथा कुल 249 किग्रा भार उठाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। मैबम मरतिना देवी वेटलिफ्टिंग वॉरियर अकादमी में कोच विजय शर्मा के नेतृत्व में अभ्यास कर रही हैं। कोच विजय शर्मा ने कहा कि मैबम का यह रिकॉर्ड भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इसके अलावा हरियाणा, तमिलनाडु की महिला खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय, उद्यमी ललित गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष