Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
नीमच। जिले की जावद विधानसभा के विधायक और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपने परिवार के सदस्यों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बेहद आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान जावद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों और नवाचारों पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान भाजपा विधायक सखलेचा ने प्रधानमंत्री को बताया कि जावद क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से प्रधानमंत्री की मंशा और उनके विजन के अनुरूप किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी और अत्याधुनिक तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में किए गए सफल नवाचारों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों की भलाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘जहर मुक्त जीरो बजट खेती’ की दिशा में भी एक बड़ा और सार्थक प्रयास शुरू किया गया है।
सौर ऊर्जा की पहल और पीएम का पुराना जावद दौरा
इस दौरान जावद की ऐतिहासिक उपलब्धियों को भी याद किया गया। गौरतलब है कि जावद विधानसभा क्षेत्र वही क्षेत्र है जहां मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा के विस्तार का काम सबसे पहले शुरू हुआ था। इसी विशेष नाते और सखलेचा के आत्मीय अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व में एक बार जावद का दौरा भी कर चुके हैं।
पीएम मोदी ने परिवार के सदस्यों से की आत्मीय बातचीत
इस सौजन्य भेंट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सखलेचा परिवार के सदस्यों से भी बहुत सहजता और आत्मीयता से बातचीत की। विधायक के पुत्र ऋषभ सखलेचा ने प्रधानमंत्री से संवाद करते हुए उन्हें जावद विधानसभा क्षेत्र में ‘लीक से हटकर’ हो रहे अनूठे और विकासशील कार्यों की जानकारी दी, जिसकी प्रधानमंत्री ने सराहना की। वहीं, इस मुलाकात विधायक की बेटी सकलेचा त्रिशा ने अपनी लिखी हुई एक पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ससम्मान भेंट की। त्रिशा एक बहुत ही उत्कृष्ट लेखिका हैं और उनकी कई पुस्तकें ‘बेस्ट सेलर’ की श्रेणी में अपनी जगह बना चुकी हैं।

प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर