ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
साउथ दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घर के अंदर से तीन शव बरामद हुए हैं, जिसमें एक महिला और दो युवक शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को पूरी तरह से सील किया और आगे सबूत जुटा रही है. पुलिस को मृतक महिला का मुंह बंधा हुआ मिला, वहीं ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ में दो शव पड़े मिले.
घर में मिले 3 शव
दरअसल मामला साउथ दिल्ली के मैदानगड़ी इलाके का है. यहां माँ, बाप और 2 बेटा रहा करते थे. दिल्ली के सतबाड़ी खर्क गांव से पुलिस को PCR कॉल मिली थी कि एक घर में खून से लथपथ हालत में लोग पड़े हैं. पुलिस ने आकर जब अंदर का नजारा देखा वो बेहद खौफनाक था. पहले फ्लोर पर पिता और बेटा की लाश फर्श पर मिली, वहीं दूसरे फ्लोर पर मां की लाश मुंह बंधी हुई मिली. तीनों की मौत हो चुकी थी. मृतक में प्रीम सिंह (50), राजनी (45) और ऋतिक (24) शामिल हैं. मौके पर क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाया गया.
दूसरा बेटा मिला गायब
पुलिस को परिवार का चौथा सदस्य सिद्धार्थ घर से गायब मिला. स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सिद्धार्थ मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था. इतना ही नहीं, प्राथमिक जांच में ये भी सामने आया कि सिद्धार्थ ने किसी से कहा था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और अब वो यहां नहीं रहेगा.
बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी जानकारी
तीनों शवों की तस्वीरें ली गईं और आगे की जांच पुलिस ने शुरु कर दी है. वहीं, सिद्धार्थ की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, बदबू आने पर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी दी थी. यहां आकर इस वारदात के बारे में पता चला. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है.

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन