राजा के भाई का दावा: बांग्लादेश में हो सकती है सोनम की मौजूदगी
Indore Missing Couple: मध्यप्रदेश के इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हुई घटना से हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को राजा का शव इंदौर लाया गया। शव को देखकर राजा के माता-पिता व परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वो फूट-फूटकर रोने लगा। गमगीन माहौल के बीच नम आंखों से अंतिम संस्कार के दौरान राजा को अंतिम विदाई दी। इसी बीच राजा के भाई ने सोनम के अपहरण की आशंका जताते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
बांग्लादेश में हो सकती है सोनम ?
राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोनम को सर्च किया जा रहा है। वहां मौसम थोड़ा खराब है। राजा की घड़ी और कुछ सामान बरामद हुआ है। मीडियाकर्मियों ने जब इस दौरान उनसे पूछा कि वहां से बांग्लादेश बॉर्डर लगता है तो विपिन ने कहा का आशंका लग रही है और सुनने में भी आया है कि जो भी नया कपल आता है, उनमें से लड़कियों को उठाकर ले जाते हैं।
अपहरण कर हत्या की जताई आशंका
राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने आशंका जताई है कि अपहरण कर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि लास्ट लोकेशन पर जहां हमारी बात हुई थी, वहां से 5 किलोमीटर आगे एक पार्किंग यार्ड है। वह दो साल से बंद है फिर भी वहां की सरकार ने भीड़ न होने के बाद भी उस जगह को खुला छोड़ रखा है। जिसके कारण शक हो रहा है कि अपहरण कर हत्या की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वो राजा व सोनम को ढूंढने के लिए गए तो वहां किसी तरह का कोई सपोर्ट उन्हें नहीं मिला।

चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
22 सितंबर का महाबंद स्थगित, बस किराया बढ़ाने पर सरकार और ऑपरेटरों में सहमति
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी