रूस-यूक्रेन युद्ध: मोदी ने दोहराया भारत का शांतिपूर्ण समाधान का रुख
पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोनिक बातचीत, यूक्रेन युद्ध पर चर्चा, भारत आने का निमंत्रण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (8 अगस्त 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत में यूक्रेन में जारी युद्ध, द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पीआईबी के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से जुड़े ताज़ा घटनाक्रमों की जानकारी दी। पीएम मोदी ने उनके विस्तृत आकलन के लिए धन्यवाद देते हुए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्थायी रुख को दोहराया।
दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने पुतिन को भारत आने का न्योता भी दिया।

अमेरिका ने गौतम अदाणी पर लगाए गए आरोप वापस लिए, शेयरों में 3% वृद्धि
‘यह बेहद भयावह घटना’, सैन डिएगो मस्जिद हमले पर ट्रंप ने जताई संवेदना
‘मेरा शरीर कमजोर हो गया है’, धोनी के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता
तीन दिन की हड़ताल, दिल्ली में आम जनता के लिए परेशानी का दौर
सुहागरात में दूल्हे को हल्दी वाला दूध पड़ा भारी, नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन
CCTV फुटेज ने बढ़ाया रहस्य, मौत से पहले छत पर जाती दिखीं ट्विशा शर्मा
बड़ी लापरवाही! डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में छूटा आधा किलो स्पंज
IPL 2026: ऑटोग्राफ मांगने पहुंचे बच्चे पर रियान पराग के रिएक्शन से मचा बवाल