बाबर आजम से आगे निकले शुभमन गिल, टूटा पाकिस्तान का घमंड
नई दिल्ली : एशिया कप तो दूर की बात है. शुभमन गिल वहां खेलेंगे, वो भी अभी साफ नहीं है. मगर, एशिया कप में 14 सितंबर को होने वाली भारत-पाकिस्तान टक्कर से पहले, शुभमन गिल ने बाबर आजम पर अपने दबदबे की कहानी जरूर लिख दी है. भारतीय क्रिकेट के प्रिंस ने पाकिस्तान क्रिकेट के स्टार बैटर को हरा दिया है. इस हार और जीत की स्क्रिप्ट क्रिकेट के मैदान पर बेशक ना लिखी गई हो. मगर इसका नाता क्रिकेट से जरूर है. शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने के मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ा है.
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने में बाबर से आगे निकले गिल
शुभमन गिल को जुलाई 2025 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है. इस अवॉर्ड को जीतने के साथ ही उन्होंने बाबर आजम का भी वो रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिस पर पाकिस्तान अब तक नाज करता आ रहा था. मेंस क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा 3 बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम था. मगर शुभमन गिल ने चौथी बार उस खिताब को जीतते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है.
शुभमन गिल कब-कब बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ?
जुलाई 2025 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनने वाले शुभमन गिल, इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में भी ये अवार्ड जीत चुके हैं.
दुनिया के दूसरे खिलाड़ियों की बात करें तो शुभमन गिल के बाद दूसरा नंबर बाबर आजम का है. उनके बाद इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं, जो 2 बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने हैं. इंग्लैंड के ब्रूक के अलावा, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस, UAE के मोहम्मद वसीम, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और भारत से जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर ने दो-दो बार ये अवॉर्ड जीता है.
एशिया कप में खेल सकते हैं गिल
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 या 20 अगस्त को होने की खबर है. संभावित खिलाड़ियों में एक नाम शुभमन गिल का भी है. अगर शुभमन गिल टीम में आते हैं तो एशिया कप में बाबर आजम से उनकी सीधी टक्कर देखने को मिलेगी. भारत और पाकिस्तान के नजरिए से मुकाबला जीतने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों का अपनी-अपनी टीमों के लिए चलना जरूरी होगा.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित