SRMU विवाद: बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा में हंगामा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 2 सितंबर 2025 का दिन ऐलान, हंगामे और राजनीतिक बयानबाज़ी से भरा रहा। एक ओर योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग निगम का ऐलान किया, तो दूसरी ओर बाराबंकी के श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा से लेकर सियासी गलियारों तक हंगामा मच गया।
बाराबंकी के SRMU विवाद पर हंगामा
SRMU में बिना मान्यता पाठ्यक्रम चलाए जाने के आरोप पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। पुलिस-छात्र भिड़ंत में लाठीचार्ज हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर शहर कोतवाल को लाइनहाजिर किया और सीओ को हटा दिया। सीएम ने विश्वविद्यालय की डिग्री की वैधता और लाठीचार्ज की जांच के आदेश दिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सरकार की “नाकामी और हताशा” बताया।
आउटसोर्सिंग निगम का ऐलान
मंत्रिमंडल ने आउटसोर्स कर्मचारियों को 16 से 20 हजार रुपये मासिक मानदेय और सेवा शर्तों में सुधार की मंजूरी दी। अब सभी नियुक्तियां उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के जरिए होंगी।
अनुप्रिया पटेल ने लिया श्रेय
कैबिनेट फैसले पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह उनकी पार्टी की मांग थी, जिसे सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा, “हमारे मुद्दे ज़मीन से जुड़े हैं और जनता की आवाज़ सरकार तक पहुंचती है।”
पीएम मोदी की मां को लेकर बयानबाज़ी
कांग्रेस की “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान पीएम मोदी की मां पर अपशब्द कहे जाने को लेकर विवाद गरमा गया। मोदी ने कहा कि भले ही वे माफ कर दें, लेकिन बिहार की जनता विपक्ष को कभी माफ नहीं करेगी। इस पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “मां तो मां होती है, किसी की भी हो। इसकी जांच होनी चाहिए।”
कौशांबी में तिरंगे से ऊंचा इस्लामी झंडा
कौशांबी जिले की एक मस्जिद पर तिरंगे से ऊंचा इस्लामी झंडा फहराने का मामला सामने आया। पुलिस ने झंडा उतरवाकर मस्जिद के इमाम के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान-निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला