मेट्रो में रील्स बनाने और अशोभनीय हरकतों पर सख्ती
दिल्ली। मेट्रो में यात्रियों की तरफ से नियमों का उल्लंघन लगातार बढ़ रहा है। आए दिन यू-ट्यूब, एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेट्रो में हुड़दंग और अन्य वर्जित काम के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) लगातार इनपर नकेल कसने का काम कर रहा है। इसके चलते सफर के दौरान रील्स बनाना, गाली-गलौज करना और लड़ाई-झगड़ा करने समेत अन्य काम को रोकने के लिए कार्रवाई की है। डीएमआरसी के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच 8,251 यात्रियों पर विभिन्न अपराधों के लिए जुर्माना लगाया गया। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर में 1,316, अक्तूबर में 1,381, नवंबर में 1,275, दिसंबर में 1,242, जनवरी में 1,656 और फरवरी में 1,381 यात्रियों को जुर्माने के दायरे में लाया गया।
इस दौरान रील्स बनाने, अश्लील हरकतें करने और झगड़ा करने जैसी गतिविधियों की संख्या सबसे अधिक रही। महीनेवार आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में ऐसे 447 मामले, अक्तूबर में 357, नवंबर में 410, दिसंबर में 408, जनवरी में 501 और फरवरी में 345 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, महिलाओं के कोच में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करना दूसरा सबसे आम अपराध रहा। इस अवधि में 2,312 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। जनवरी में इस अपराध के 559 मामले सामने आए, जबकि सितंबर में 261, अक्तूबर में 426, नवंबर में 317, दिसंबर में 284 और फरवरी में 465 मामले दर्ज हुए। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के फर्श पर बैठने वाले 2,249 यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। महीनेवार आंकड़े इस प्रकार रहे। इसमें सितंबर 408, अक्तूबर 395, नवंबर 287, दिसंबर 345, जनवरी 394, फरवरी में 420 रहे।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा